फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
रानीबाग चित्रशिला घाट पर पिकअप पलटी मजदूर की मौत विज्ञप्ति - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। रानीबाग चित्रशिला घाट के पास बृहस्पतिवार सुबह नदी किनारे पिकअप पलटने से मजदूर दब गया। घायल मजदूर को परिजन एसटीएच लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गौला बैराज बाईपास पुल निवासी सूरज लोहार (30) पुत्र राजकुमार अपने मामा कपिल कुमार के साथ पिकअप में सवार होकर गौला नदी से पानी लेने जा रहा था। रानीबाग चित्रशिला घाट से नीचे उतरते समय पिकअप पलट गई। वाहन में सवार मजदूर दुर्घटनाग्रस्त पिकअप के नीचे दब गया। इस दौरान चालक कपिल भी बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल मजदूर को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने के बाद काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में सामने आया कि चालक के नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई है। परिजन दोनों घायलों को लेकर एसटीएच पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। सूरज मजदूरी कर परिवार चलाता था। उसके दो बच्चे हैं। पिता राजकुमार ने पुलिस को बताया कि दोनों नदी में पानी लेने जा रहे थे। उसके पांच बच्चों में सूरज सबसे बड़ा था। घायल चालक कपिल को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। उसके सिर और गर्दन में काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें