रामनगर (नैनीताल)। रामनगर थाना क्षेत्र के ढेला और कसेरवा नाले के बीच बिजली पोल से टकरा कर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।
हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब 6:45 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार पोल से टकराए फिर उछलकर पुलिया में गिर गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने दोनों को पड़ा देखा तो वन कर्मियों को सूचना दी। बाद में पुलिस भी पहुंच गई और दोनों को रामनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक काफी देर तक घटनास्थल पर पड़े थे। मृतकों की शिनाख्त सूरज कुमार (22) पुत्र हीरा प्रसाद और गणेश कुमार (22) पुत्र तुलसीराम निवासी कुंभगडार मालधनचौड़ के रूप में हुई है। इधर कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर एक बैग में कच्ची शराब के पाउच मिले हैं।