फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 380 की जींस रिफंड करने के चक्कर में महिला ने एक लाख गंवाए

Sun, 14 Jun 2026 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र के पीलीकोठी में 380 की जींस को रिफंड करने के नाम पर एक लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर महिला के गूगल पे की गोपनीय जानकारियां हासिल कीं और खाते से रकम उड़ा दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीलीकोठी निवासी प्रीती वर्मा ने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर एक कूरियर कंपनी के माध्यम से 380 रुपये की जींस ऑर्डर की थी। चार जून को जींस की डिलीवरी होने पर जब वह पसंद नहीं आई तो उन्होंने उसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू की। प्रीती ने गूगल पर संबंधित कूरियर कंपनी का कस्टमर केयर नंबर खोजा और उस पर संपर्क किया।
कॉल करने के कुछ ही देर बाद प्रीती के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कूरियर कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बताया और रिफंड प्रक्रिया पूरी करने के बहाने उनके गूगल पे अकाउंट की पूरी डिटेल ले ली। जालसाज ने करीब 17 मिनट तक महिला को बातों में उलझाए रखा और इस दौरान कई किश्तों में उनके खाते से कुल एक लाख रुपये उड़ा लिए। मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आने के बाद पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

मुखानी कोतवाली के एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें