फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पूर्व उपसचिव और साइबर ठगी के मास्टरमाइंड करन को हरियाणा पुलिस ने उठाया

Sun, 14 Jun 2026 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। साइबर ठगी के मामले में हरियाणा पुलिस ने हल्द्वानी से एमबीपीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपसचिव करन अरोरा को उठा लिया है। पुलिस पूछताछ में इस गिरोह के तार दुबई से भी जुड़े होने की बात सामने आई है जहां करन का भाई रहता है और उसकी भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। शुक्रवार रात हल्द्वानी पहुंची हरियाणा पुलिस स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

यह पूरा मामला तब खुला जब हरियाणा में हाल ही में 35 लाख रुपये की साइबर ठगी की वारदात सामने आई। हरियाणा पुलिस ने जब संदिग्ध बैंक खातों की जांच की तो आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबरों के जरिये हल्द्वानी का कनेक्शन का खुलासा हुआ। जांच में यह भी साफ हुआ है कि इन संदिग्ध खातों से 10 से ज्यादा बार लाखों रुपये की धनराशि अन्य खातों में ट्रांसफर की गई है।
इससे पहले, हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में एक बेकरी कर्मचारी के नाम से फर्जी चालू खाता (करेंट अकाउंट) खुलवाकर ठगी की रकम को इधर-उधर भेजा गया था। मई 2025 में बनभूलपुरा पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज की थी लेकिन 13 महीनों तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब हरियाणा पुलिस की सक्रियता के बाद स्थानीय पुलिस भी हरकत में आई है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित सैनी ने बताया कि हरियाणा पुलिस करन अरोरा को हिरासत में लेकर गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें