फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: घर में मरी बच्ची को दिया जन्म, अस्पताल में खुद तोड़ा दम, पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े परिजन, हंगाम

Fri, 20 Oct 2023 11:49 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

घर में मरी बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उसे एसटीएच लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में मरी बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उसे एसटीएच लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। शाम को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉक्टर के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। 

विज्ञापन


मवई बहेड़ी उत्तर प्रदेश निवासी मो.इमराज पत्नी साजिया परवीन (24) के साथ काठगोदाम में रहने वाले अपने परिजनों के यहां लेकर आया था। बताया जा रहा है कि साजिया नौ माह की गर्भवती थी। बुधवार रात तीन बजे सजिया को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों ने साजिया को अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर ही प्रसव करा दिया।

सुबह चार बजे साजिया ने एक मरी हुई बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद साजिया की हालत बिगड़ गई। घर पर उसे तेज दर्द उठने लगा। हालत नाजुक देख परिजन बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:52 बजे साजिया को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन


जब परिजनों को महिला के पोस्टमार्टम की हालत बिगड़ गई। घर पर उसे तेज दर्द उठने लगा। हालत नाजुक देख परिजन बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:52 बजे साजिया को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जब परिजनों को महिला के पोस्टमार्टम की 

पत्नी से विवाद पर युवक ने छत से छलांग लगाई, मौत
पति से खर्चा मांगने पर दंपति के बीच विवाद हो गया और पति ने छत से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल लाया गया जहां कई दिन तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। बिलासपुर निवासी राजेश कुमार (36) पुत्र राम रतन शराब का आदी बताया जा रहा है।

दो अक्तूबर को वह शराब के नशे में घर पहुंचा। घर का खर्च मांगने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। गुस्से में आकर राजेश घर की छत पर पहुंच गया और नीचे छलांग लगा दी। गंभीर घायल राजेश को एसटीएच पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें