हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में एक महिला शनिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। रिश्तेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर मोर्चरी पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार शनिवार शाम मोहन सती अपनी रिश्तेदार मुखानी क्षेत्र के ब्लॉक स्थित भगवानपुर निवासी हेमा पंत (40) के घर पहुंचे। घर का दरवाजा और चैनल का गेट खुला हुआ था। अंदर पहुंचकर उन्होंने आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे की तरफ बढ़े तो हेमा का शव चौखट के ऊपर लगे कुंडे के सहारे फंदे पर लटका मिला।