फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 132 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस ने शनिवार रात एक महिला को 132 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान जोया खान (30) के रूप में हुई है। महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस बहुउद्देशीय भवन में शनिवार को पत्रकार वार्ता में सीओ अमित कुमार ने बताया कि कोतवाली के उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह मेहता और टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार टीम के साथ गश्त पर थे। रात करीब आठ बजे एसटीएच से आगे यूएफटीआई गेट से करीब 100 मीटर पहले सड़क किनारे स्कूटी के साथ खड़ी महिला पर शक हुआ। पूछताछ के बाद महिला की स्कूटी की तलाशी ली गई। तलाशी में स्कूटी की डिग्गी से लाल रंग के थैले में 132 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जोया खान निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी गौजाजाली ने बताया कि वह लंबे समय से स्मैक की तस्करी कर रही है। आरोपी ने कहा कि यह खेप बरेली रोड निवासी आदिल को देनी थी। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लिया है।

नकली सोना देने के भी मामले दर्ज

सीओ अमित ने बताया कि जोया खान का आपराधिक इतिहास भी है। महिला के खिलाफ हल्द्वानी और मुखानी में पिछले साल नकली सोना देकर ठगी करने के दो मामले दर्ज हैं। वह इन मामलों में भी वांछित थी। पुलिस अब आदिल की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें