एक महिला ने अपनी बहन पर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस से बेटी को तलाशने की मांग की है।
हल्द्वानी में एक महिला ने अपनी बहन पर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस से बेटी को तलाशने की मांग की है।
विज्ञापन
जवाहनर नगर वार्ड 14 निवासी अफसाना ने बताया कि उसका मायका बिहार में है। मायके से कुछ दिन पहले ही उसकी बहन सनोवर (20) हल्द्वानी आई थी। आरोप है कि 15 सितंबर की शाम करीब पांच बजे सनोवर उनकी बेटी (15) महक को बहला-फुसलाकर घर के बाहर ले गई और तब से उनका कुछ पता नहीं चला है। दो दिन से परिजन मौसी-भांजी की खोजबीन कर रहे हैं।