फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल के लिए सप्ताहांत पर लागू करेंगे नया यातायात प्लान : डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि सप्ताहांत के मौके पर नैनीताल में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शहर में नया यातायात प्लान लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को डीआईजी ने बताया कि नैनीताल के भीतर छोटे बड़े सभी पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया है। कहा कि शहर में पार्किंग स्थलों की क्षमता से ज्यादा वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कहा कि चुंगी में डिजिटल रसीद कटने से नगर में प्रवेश करने वाले वाहनों की संख्या का पता चल जाएगा। जैसे ही पार्किंग स्थलों की क्षमता के बराबर वाहन नगर में प्रवेश कर लेंगे तो बाहर से आने वाले वाहनों को अस्थायी पार्किंग स्थलों में रोक दिया जाएगा और रूसी बाईपास से नारायण नगर पार्किंग के लिए वाहन डायवर्ट कर दिए जाएंगे। नारायण नगर से पर्यटकों को शटल सेवा से नैनीताल भेजा जाएगा।
महीनों से खड़ी गाड़ियों को शहर से कराएंगे बाहर
नैनीताल। डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर में कई जगह सड़क व पार्किंग स्थलों में महीनों से खड़े कई वाहन देखे। कहा कि अब शहर की सड़कों व पार्किंग स्थलों में एक सप्ताह से ज्यादा समय के लिए खड़े वाहनों को क्रेन की मदद से उठाकर शहर से बाहर किया जाएगा और संबंधित वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

सप्ताहांत में टैक्सी वाहनों प्रवेश होगा प्रतिबंधित
नैनीताल। डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि नैनीताल में सप्ताहांत के दौरान शहर में पर्यटकों के वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। बाहरी टैक्सी चालक डग्गामारी कर कहीं से भी सवारी बैठाने लगते हैं। ऐसे में जाम की स्थिति बनती है। इस समस्या के हल के लिए अब सप्ताहांत में दो दिन हल्द्वानी व बाहरी टैक्सी चालकों को शहर के बाहर ही रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें