फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर से भरा कैंटर पकड़ा तो तस्करों ने रेंजर पर हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। खैर से भरा कैंटर पकड़े जाने पर तस्करों ने बरहैनी रेंजर की गाड़ी पर हमला बोल दिया। इसमें रेंजर सहित पांच वन कर्मचारियों के चोटें आई है। पुलिस ने घेराबंदी कर तस्कर सहित छह से अधिक लोगों को दबोच लिया जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने रेंजर रूपनारायण की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इधर, बुधवार सुबह रेंजर के नेतृत्व में टीम ने खैर की लकड़ी से भरे एक कैंटर को पकड़ा था जिसमें तस्कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

बुधवार रात 9 बजे बरहैनी रेंजर रूपनारायण गौतम टीम के साथ गाड़ी से पकड़ी गई खैर लकड़ी की कार्रवाई करके वापस लौट रहे थे। बरहैनी नई सड़क पर एक अल्टो कार में सवार कुछ तस्करों ने तलवार, लाठी-डंडो से हमला कर दिया। सूचना पहुंचे कोतवाल एनबी भट्ट, बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल ने घेराबंदी की। जिस पर तस्कर कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने एक तस्कर को दबोच लिया। पुलिस ने कार को पुलिस चौकी बरहैनी में खड़ा कर दिया। रेंजर गौतम और पुलिस अधिकारी आ गए। कुछ देर बाद तस्करों ने बरहैनी चौकी में आकर कार को छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस फोर्स पहुंचने पर तस्कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस पकड़े गए एक तस्कर को कोतवाली ले आई। इधर, तस्कर अपने समर्थकों के साथ तलवार, लाठी, डंडों से लैस होकर कोतवाली के सामने आ धमके ओर हंगामा करने लगे। जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। घेराबंदी कर पुलिस ने तस्करों सहित आठ-दस लोगों को पकड़ लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि रेंजर रूपनारायण गौतम की तहरीर पर सतनाम, रवि सागर, शेरा, रंजीत, कमलजीत, हरप्रीत, बलकार, मनप्रीत, गुरुमीत, गुरदीप ओर अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा 147ए 148ए 149ए 307ए 323ए 353ए 332ए 504ए 506 और 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने तस्करों के पास से एक तलवार, एक खुकरी ओर लाठी डंडे बरामद किए है।
एक घंटे तक कोतवाली में अफरातफरी
बाजपुर। रेंजर पर तस्करों की ओर किए गए हमला करने ओर तस्करों के समर्थकों के साथ कोतवाली आकर हंगामा करने से कोतवाली में घंटे भर तक अफरातफरी मची रही। खबर मिलते ही एएसपी डॉ. जगदीश चंद सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें