फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात किलोमीटर दूर पैदल चलकर पंगोट तोक के ग्रामीणों ने किया मतदान

विज्ञापन
नैनीताल के पंगोट तोक के ग्रामीण मतदान करने के बाद उंगली की स्याही दिखाते हुए। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। जिला प्रशासन कितने भी दावे कर ले लेकिन मतदान का प्रतिशत कम होने का एक कारण पोलिंग बूथों का घर से दूर होना भी है। सोमवार को पंगोट तोक के ग्रामीणों को वोट देने के लिए सात किलोमीटर पैदल बुधलाकोट के बूथ में जाना पड़ा। मतदान केंद्र दूर होने के कारण बुजुर्ग और बीमार लोग भी अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रेमलता ने बताया कि दर्जनों ग्रामीण सुबह दस बजे पैदल चलकर शाम के पांच बजे थके हारे मतदान करने के बाद घर पहुंचे। ग्रामीणों का पूरा दिन मतदान करने में ही बीत गया। ग्राम प्रधान बुधलाकोटी ने बताया कि पंगोट तोक में 200 से अधिक मतदाता है। जिसमें लगभग 80 लोगों ने ही मतदान किया। यदि बूथ नजदीक होता तो मतदान अधिक होता।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को चुनाव से पूर्व ग्रामीण इलाकों की परिस्थितियों का जायजा लेकर ही बूथ केंद्र बनाने चाहिए। पूर्व प्रधान दिनेश चंद्र बुधलाकोटी, कैलाश चंद्र बुधलाकोटी, दीप चंद्र बुधलाकोटी, बालमी बुधालाकोटी, करुणा बुधलाकोटी, प्रियंका बुधलाकोटी, पुष्पा जोशी, रमेश बुधलाकोटी, गोविंद बुधलाकोटी, गोधन राम, हरीश चंद्र बुधलाकोटी आदि ग्रामीणों ने भी मतदान केंद्र नजदीक बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें