फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का विधायक कार्यालय में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। दस दिनों से तहसील में क्रमिक अनशन पर बैठे सुंदरखाल के ग्रामीण जुलूस निकालकर विधायक कार्यालय पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने विधायक के सामने ही मुर्दाबाद के नारे लगाने से शुरू कर दिए।
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर चार अक्तूबर से डॉ. भीमराव आंबेडकर अनुसूचित जाति पर्वतीय भूमिहीन शिल्पकार समिति के बैनर तले सुंदरखाल के ग्रामीण तहसील में क्रमिक अनशन पर बैठे हुए थे। बुधवार को ग्रामीणों ने जुलूस निकाला, जो विधायक दीवान सिंह बिष्ट के कार्यालय में पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद ग्रामीणों ने विधायक कार्यालय में घुसकर मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इस दौरान कांग्रेस नेता हेम भट्ट, बसपा नेता प्रकाश शिल्पी, विनोद अंजान, ग्रामीणों में रेवीराम, कैलाश, देबुली देवी, ज्योति, अरियन कुमार, संजय कुमार, सुनील, रणजीत, केसव राम, खीमानंद, दयाकिशन, हरीश, अनीता, नीमा आदि रहीं। इस दौरान एसडीएम गौरव चटवाल, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, एसएसआई मुनव्वर हुसैन, महिला एसआई प्रीति आदि तैनात रहे।
विज्ञापन

विधायक और आप नेता में तीखी नोकझोंक
विधायक ग्रामीणों को समझा रहे थे, तभी आप के उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि विधायक जी यह लोग आपका भाषण सुनने नहीं आए हैं आप यह बताइए कि आपने सुंदरखाल वालों के लिए आज तक बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य के लिए क्या काम किया। इस पर विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि आपको किसी के बहकावे नहीं आना चाहिए। इस पर विधायक और आप नेता के बीच नोकझोंक हो गई। इसके बाद विधायक मौके से हटकर अपने कार्यालय में बैठ गए। मामला बिगड़ता देख ग्रामीणों ने आप नेता को शांत रहने को कहा।
एक घंटे बाद फिर भी विधायक से बैठक
करीब एक घंटे बाद फिर से विधायक के साथ ग्रामीणों की बैठक हुई। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। बताया कि वह किन परिस्थितियों में अपना जीवन व्यापन कर रहे हैं। वहीं विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने भी ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनके गांव को भी राजस्व गांव बनाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें