फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तीन संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ करने दिल्ली पहुंची उत्तराखंड की एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएस के तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने हल्द्वानी में हल्के धमाके कर आईईडी का परीक्षण किया था। इनसे पूछताछ के लिए उत्तराखंड की एसटीएफ दिल्ली में डेरा डाले हुए है। हल्द्वानी में गौला नदी से लगते जंगल में हल्के धमाके कर आईईडी का परीक्षण की बात की भी चर्चा गर्म है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये बनभूलपुरा क्षेत्र में रुके होंगे। इसे देखते हुए जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सात दिन पहले आईएस के तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनसे हुई पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए। पता चला कि तीनों ने उत्तराखंड के हल्द्वानी के साथ ही राजस्थान और दिल्ली में धमाकों का परीक्षण किया था। इन धमाकों के वीडियो बनाकर पाक में बैठे अपने आकाओं को भेजा था। खनन में इंजीनियरिंग करने के बाद शाहनवाज एसएससी की तैयारी करने दिल्ली आया। यहां जामिया नगर के अबुल फजल में कुछ लोगों के संपर्क में आने के बाद अचानक उसकी विचारधारा में बदलाव आ गया। हमेशा पढ़ाई में अव्वल रहने वाला शाहनवाज अब कट्टरपंथ की ओर बढ़ गया। दिल्ली में ही उसकी रिजवान अली से मुलाकात हुई। वह पहले से ही आईएस की विचारधारा से प्रभावित था। धीरे-धीरे दोनों एक्स के जरिये पाक में बैठे हैंडलर के संपर्क में आए। इन लोगों से भारत में नेटवर्क खड़ा करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में शाहनवाज ने खुलासा किया है कि वह अफगानिस्तान जाना चाहता था। वहां से पाकिस्तान जाना आसान है। पाकिस्तान जाकर ये लोग अपने आकाओं से मिलकर वापस भारत लौटते। शाहनवाज, रिजवान अली और रिजवान अशरफ पाकिस्तान में बैठे एक ही हैंडलर से बैत (शपथ) लिए थे।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि शाहनवाज ने रिजवान अली के साथ मिलकर दिल्ली के जैतपुर स्थित जंगलों में हल्के धमाके कर आईईडी का परीक्षण किया। राजस्थान और उत्तराखंड हल्द्वानी धमाके के वीडियो पाक में बैठे आकाओं को भेजे थे। इन धमाकों को देखकर वहां से बम को और ताकतवर बनाने के दिशा-निर्देश जारी होते थे। पुलिस रिजवान के अलावा उसकी पत्नी अलफिया, शाहनवाज की पत्नी व बहन को तलाश रही है।

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद उत्तराखंड की एसटीएफ भी सक्रिय हो गई। सूत्रों के अनुसार एसटीएफ की टीम इंंस्पेक्टर एमपी सिंह के नेतृत्व में दिल्ली में डेरा डाले हुए है। हालांकि अभी एसटीएफ ने संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ नहीं की है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से एसटीएफ को इनपुट मिले हैं। इन इनपुट के आधार पर एसटीएफ गौला से लगते जंगल में आईईडी विस्फोट करने की जांच कर रही है। बनभूलपुरा क्षेत्र में इनके रुकने की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन


हालांकि इस मामले में कोई कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। एसटीएफ के एसएसपी आयुष ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जिले की टीम दिल्ली गई होगी। हमारी टीम दिल्ली नहीं गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें