फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कुमाऊं में अगले 24 घंटे में तेजी से बदलेगा मौसम, कोहरे और ठंड से मिलेगी निजात; जानें ताजा अपडेट

Wed, 07 Feb 2024 11:42 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कुमाऊं में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। दो दिनों तक रुक-रुक कर हुई बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां एक बार फिर से मौसम के साफ रहने के संकेत मिलने लगे हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कुमाऊं में एक बार फिर मौसम बारिश और बर्फबारी के लिहाज से बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रदेश भर में करीब दो दिनों तक रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी देखने को मिली। लेकिन अब एक बार फिर से मौसम के साफ रहने के संकेत मिलने लगे हैं। उधर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में हल्के कोहरे की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

उत्तराखंड में फरवरी महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट बदली और राज्य के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी भी हुई और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। करीब दो-तीन दिन तक मौसम के खराब रहने के बाद अब एक बार फिर मौसम सामान्य हो गया है। पिछले 24 घंटे में मौसम के शुष्क रहने के साथ अब अगले 24 घंटे के लिए भी मौसम विभाग ने भविष्यवाणी कर दी है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश भर में अधिकतर क्षेत्रों में अगले 24 घंटे भी सामान्य ही रहेंगे। 

 
विज्ञापन

आज कुमाऊं के सभी जिलों में सुबह से ही धूप निकली हुई है। नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में आज मौसम साफ है। मौसम विभाग ने बुधवार को मैदानी जिलों में हल्का कोहरा रहने की संभावना व्यक्त की है, खासकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पाले को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें