फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumaon News: उत्तराखंड में काल बनी ट्रेन, जाम में फंसी एंबुलेंस...जंगल में दिखा आग का तांडव; पढ़िए बड़ी खबरें

Sat, 01 Jun 2024 08:34 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

अल्मोड़ा के चितई में हाईवे तक पहुंची जंगल की आग। परिवहन निगम का पिथौरागढ़ डिपो बसों की कमी से जूझ रहा है। पिछले 10 वर्षों में पिथौरागढ़ में 14 रूटों में बस सेवा बंद हो गई है जिस कारण यात्री महंगा सफर तय करने के लिए मजबूर हैं। पढ़िए कुमाऊं की खबरें
 
विज्ञापन
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1- हल्द्वानी शहर में तापमान के लिहाज से शुक्रवार अब तक का सर्वाधिक गर्म दिन रहा है। हल्द्वानी का अधिकतम पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इतनी गर्मी पहले कभी नहीं हुई।
विज्ञापन

Weather News: पारा 43 डिग्री पार...गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मौसम वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
 

2- गूलरभोज में मां के पीछे जा रही तीन साल की मासूम ट्रेन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर पर चोट लगने उसने मां के सामने ही दम तोड़ दिया। परिजन बिना कोई कार्रवाई किए बच्ची का शव को घर ले गए। आंखों के सामने बेटी की मौत से महिला बेसुध है।
ट्रेन की चपेट में मासूम: मां के पीछे जा रही बच्ची रेलवे ट्रेक पर चली गई...टक्कर लगने के बाद दूर जाकर गिरी, मौत
 

3- पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन रोजाना घंटों जाम में फंसे रहने वाले सैलानियों और श्रद्धालुओं को इस समस्या से निजात नहीं दिला पा रहा है। शुक्रवार को भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते गरमपानी और खैरना बाजार में लंबा जाम लगने से वाहन चालकों, यात्रियों और सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गरमपानी बाजार में हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर मरीज लेकर जा रही एक एबुलेंस 20 मिनट तक जाम में फंसी रही। एबुलेंस में सवार मरीज और उसके परिजनों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं हल्द्वानी की ओर खाली जा रही एबुलेंस भी जाम में फंसी रही। बाद में वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने वाहनों को आगे पीछे कराकर जाम खोलकर एंबुलेंसों को निकाला।
Nainital News: भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर जाम में फंसी एबुलेंस, मरीज परेशान
 

4- चितई के पास जंगल में फिर से आग लग गई। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे तक आग पहुंचने से अफरातफरी फैल गई। यातायात पुलिस ने पेयजल टैंकर के पानी से आग पर काबू पाया।
Almora News: चितई में हाईवे तक पहुंची जंगल की आग
 
विज्ञापन

5- परिवहन निगम का पिथौरागढ़ डिपो बसों की कमी से जूझ रहा है। पिछले 10 वर्षों में पिथौरागढ़ में 14 रूटों में बस सेवा बंद हो गई है जिस कारण यात्री महंगा सफर तय करने के लिए मजबूर हैं। बस सेवा के बंद होने से पिथौरागढ़ डिपो को भी नुकसान हो रहा है।
Pithoragarh News: 10 वर्षों में पिथौरागढ़ से 14 रूटों पर बंद हो गई रोडवेज बस सेवा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें