नैनीताल में बाघ ने एक और ग्रामीण को मार डाला है। नैनीताल के अंतिम गांव चुकुम में सुबह शौच के लिए गए ग्रामीण पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी रोष है।
नैनीताल के अंतिम गांव चुकुम में सुबह शौच के लिए गए ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की सूचना पर वन कर्मियों की मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुकुम गांव के गोपाल राम (60) सुबह शौच के लिए जंगल में गए थे। तभी वहां पर एक बाघ ने उसे पर हमला कर दिया। बाघ ग्रामीण को खींचकर जंगल में ले गया जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की और सूचना वन कर्मियों को दी। वन कर्मियों ने मौके पर जाकर घटनास्थल से कुछ दूरी पर जंगल के अंदर बाघ के कब्जे से शव बरामद किया।
बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। रामनगर वन विभाग के कोसी रेंज की कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडे ने बताया मौके पर गस्त को बढ़ा दी गई है। बाघ के हमले में मारे गए ग्रामीण के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।