फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, मुलाकात के बहाने लड़की के साथ दुष्कर्म; फिर ब्लैकमेलिंग, ऐसे पकड़ा गया आरोपी

Sat, 27 Jan 2024 02:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोशल मीडिया पर एक युवक ने भवाली की युवती को प्यार के जाल में फंसाया और उसे हल्द्वानी बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर देवलचौड़ रामपुर रोड निवासी युवक ने भवाली की युवती को प्यार के जाल में फंसाया और उसे हल्द्वानी बुला दिया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के मुताबिक, भवाली निवासी युवती ( 22) ने बताया कि कुछ माह पहले इंस्टाग्राम पर उसकी बातचीत हल्द्वानी के रामपुर रोड देवलचौड़ निवासी राकेश नेगी उर्फ समीर से हुई थी। इसी बीच आरोपी ने बातों में फंसाकर उसे हल्द्वानी बुला लिया और उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर ली। शादी करने का झांसा देकर आरोपी बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने जब उससे शादी की बात की तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Crime:...चौंका देने वाला! चार साल के लड़के के साथ चार लड़कों ने किया दुष्कर्म; यहां किया घिनौने काम
विज्ञापन


कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें