2- बनभूलपुरा क्षेत्र से लापता हुईं दो नाबालिग छात्राओं के मामले में पुलिस को चार दिन बाद अहम सुराग हाथ लगे हैं। नैनीताल पुलिस ने यूपी पुलिस, आरपीएफ और चाइल्ड हेल्पलाइन से मदद मांगी है। पुलिस अधिकारी जल्द ही दोनों छात्राओं को बरामद करने का दावा कर रहे हैं।
गायब लड़कियों का नहीं लगा सुराग: मोबाइल बंद होने से उलझी पुलिस, GRP और RPF से मांगी मदद; मुखबिर सहारा
3- डेमू ट्रेन में बाजपुर निवासी भाजपा नेता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि हार्टअटैक के चलते उनकी मौत हुई होगी। रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Uttarakhand: चलती ट्रेन में थम गईं भाजपा नेता की सांसें, बेटे के पास से लौट रहे थे; परिजनों में मचा कोहराम
4- जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को कल्याणी नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में नदी का बहाव तेज हो जाता है और जल भराव होता है इसलिए अटरियां पुलिया से नदी के डाउनस्टीम आवास विकास बृहस्पति मंदिर, खेड़ा पुलिया तक वर्षाकाल में नदी के बहाव और फैलाव के खिलाफ अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए हटाने के निर्देश सिंचाई विभाग व नगर निगम को दिए।
Rudrapur: कल्याणी नदी में अतिक्रमण देख डीएम हुए नाराज, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश; सैलरी रोकने की चेतावनी
5- पिथौरागढ़ के रावलगांव में शराबी भतीजा कुल्हाड़ी लेकर चाचा के घर में घुस गया। चाचा ने बचाव में भतीजे के पैरों में कुल्हाड़ी से वार कर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद उसे स्वयं इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए और पुलिस को सूचनादी। पूरन सिंह का कहना है कि उनका भतीजा शराब के नशे में लोगों के घरों में घुसकर चोरी और अभद्रता करता है। आज वह कुल्हाड़ी लेकर उनके घर में घुस गया था। इसलिए उन्होंने कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
Pithoragarh Crime: चाचा को मारने गया था...बचाव में भतीजे के ही पैर में मार दी कुल्हाड़ी; जानें पूरा मामला