फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बढ़ रहा इंतजार...इस दिन तक दस्तक देगा मानसून, पहले सप्ताह में तेज बारिश के आसार

Mon, 24 Jun 2024 08:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: आमतौर पर 20 जून को मानसून दस्तक देता है, लेकिन बीते कुछ वर्षों से 4-5 दिनों की देरी से मानसून उत्तराखंड पहुंच रहा है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मई-जून की प्रचंड गर्मी के बाद मानसून के लिए अभी तीन दिन का और इंतजार करना होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है मानसून के पहले सप्ताह में कुछ जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, इससे पहले प्री-मानसून की बारिश गर्मी से राहत देगी।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में आमतौर पर 20 जून को मानसून दस्तक देता है, लेकिन बीते कुछ वर्षों से 4-5 दिनों की देरी से मानसून उत्तराखंड पहुंच रहा है। इस बार भी प्रदेशभर में 27 जून तक मानसून आने की संभावना है। उधर, मंगलवार के मौसम की बात करें तो देहरादून समेत पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चम्पावत, टिहरी और पौड़ी जिले में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ इलाकों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।

उमस भरी गर्मी करने लगी परेशान
भले ही बीते कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही हो, लेकिन उमस भरी गर्मी अब परेशान करने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून में उमस भरी गर्मी से राहत तभी मिलती है जब लगातार कुछ घंटे की बारिश होती है। हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी हो जाती है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी से सुहाना हुआ मौसम
राजधानी के कुछ इलाकों में सोमवार को हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। बीते 24 घंटों में देहरादून में 0.5 एमएम बारिश हुई। जबकि, मुक्तेश्वर में सबसे अधिक 2.1 एमएम बारिश हुई। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 33.9 डिग्री रहा। वहीं, मंगलवार को दून में बारिश के येलो अलर्ट के साथ कुछ इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। जबकि, अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है।

सामान्य तौर पर 20 जून तक मानसून उत्तराखंड में आता है और 25 जून तक पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होती है। इस बार 27-28 जून तक मानसून उत्तराखंड में प्रवेश करेगा। इसके बाद कुछ दिनों तक प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश होने के भी आसार हैं।
- रोहित थपलियाल, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें