फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चलती कार में गैंगरेप के मामले में आया नया मोड़, जानिए ये क्या बोल रही है पुलिस; चौंक जाएंगे आप

Mon, 05 Feb 2024 08:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में युवती के अपहरण और चलती कार में गैंगरेप मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला छेड़छाड़ से जुड़ा हुआ है। मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जल्द इस घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
एसएसपी प्रहलाद मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि युवती की मां और भाई एक शादी समारोह में गए थे। युवती को भी वहीं जाना था। जब उसने अपने भाई और मां को फोन किया तो उसका फोन उठा नहीं। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो उसने माता-पिता की डांट के डर से दुष्कर्म की बात कही।

चारों आरोपियों को भेजा जेल, कार सीज
पुलिस ने गौजाजाली निवासी ऋषि सागर (29), मनोज सागर (38) निवासी दुर्गा कॉलोनी गौजाजाली, अक्षित बसी (26) निवासी गौजाजाली और धम्मी उर्फ धर्म कीर्ति (30) निवासी देवलचौड़ बंदोबस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मनोज सागर व ऋषि को शनिवार की रात ही गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को अक्षित व धम्मी को भी पकड़ लिया गया। कार सीज कर दी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

 


युवती की ओर से दी गई तहरीर और मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में युवती ने बताया कि वह चार युवकों को नहीं जानती है। उसने कहा कि वह शराब पीकर एक-दूसरे का नाम ले रहे थे। इस कारण उसने अपनी तहरीर में चारों के नाम लिखे हैं।


पुलिस के अनुसार, टाटा पंच कार मनोज सागर के नाम पर है। उसने दो महीने पहले ही नई कार खरीदी थी। अभी तक कार का नंबर भी नहीं आया है।

 


पुलिस को सीसीटीवी से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार हीरानगर तिराहे के पास युवती खुद कार में बैठती दिखाई दे रही है। युवती कार में आगे की सीट पर बैठी। मुखानी के पास लगे पुलिस के सीसीटीवी में भी यही दिखाई दिया। कार कुसुमखेड़ा वाइन शॉप के पास रूकती है। यहां से चालक उतरकर शराब खरीदता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि जब मुखानी में कार युवती को छोड़ने के लिए रुकती है तो यहां पर युवक उसे उतारकर आगे जाकर रूककर ये देखते हैं कि युवती ने किसे अपने को लेने के लिए बुलाया है। जब वह युवक उसे ले जाता है तो तब वे लोग वहां से जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें