फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: ट्रक से टकराने के बाद बिजली के खंभे से भिड़ी रोडवेज बस, चालक का पैर टूटा; जानें यात्रियों का हाल

Thu, 08 Feb 2024 03:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

दिल्ली से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस हल्द्वानी में निसान कार शोरूम के पास ट्रक से टकराने के बाद बिजली के खंभे से भिड़ गई। दुघर्टना एक वाहन को बचाने के चक्कर में हुई है। जिसमें चालक का पैर टूट गया। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस हल्द्वानी में निसान कार शोरूम के पास ट्रक से टकराने के बाद बिजली के खंभे से भिड़ गई। दुघर्टना एक वाहन को बचाने के चक्कर में हुई है। जिसमें चालक का पैर टूट गया। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है। परिचालक समेत नौ यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


रुद्रपुर डिपो की रोडवेज बस गुरुवार को दिल्ली से आठ यात्रियों को लेकर हल्द्वानी आ रही थी। चालक के अनुसार रामपुर रोड निसान शोरूम के पास सामने से वाहन आ गया। वाहन को बचाने के प्रयास में बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने के बाद बिजली के खंभे से जा लगी। चालक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है। पैर फैक्चर होने पर उसे एसटीएच में भर्ती कराया है।

ये पढ़ें- Uttarakhand: 25 साल तक कोर्ट को गुमराह करता रहा हत्या का आरोपी, आखिर फूट ही गया भांडा; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टनगर चौकी इंचार्ज सुशील कुमार जोशी ने बताया कि दुर्घटना सुबह साढ़े छह बजे हुई। घायल को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। बाकी यात्री दूसरे वाहनों से गंतव्य को गए। बस को सड़क किनारे से हटाकर चौकी के पास लाकर खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें