फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में खिली धूप, लोगों को मिली राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Thu, 08 Feb 2024 02:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड के मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। आज कुमाऊं के सभी जिलों में सुबह से ही धूप खिली हुई है। धूप आने से लोगों को राहत मिली है। लेकिन पहाड़ी जिलों में पाला पड़ने से लोगों को दिक्कतें आ सकती हैं। े
विज्ञापन
उत्तराखंड में सुबह धूप खिली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। उत्तराखंड के कुमाऊं के सभी जिलों (पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर) में मौसम साफ रहने के साथ सुबह से ही धूप खिली हुई है। लेकिन पहाड़ी जिलों में पाला पड़ने से लोगों को दिक्कतें आ सकती हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


बता दें कि, उत्तराखंड में पिछले दिनों बारिश और हल्की बर्फबारी होने के बाद अब मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। अब प्रदेश भर में मौसम सामान्य होता हुआ दिखाई दे रहा है। बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश भर में मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आसमान साफ रहेगा और लोगों को अच्छी धूप देखने को मिलेगी। हालांकि कुछ जगहों पर थोड़े समय के लिए आसमान में बादल भी छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन


ये पढ़ें- ED Raid in Uttarakhand: उत्तराखंड में भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ईडी की कार्रवाई के बाद हुआ एक्शन

विज्ञापन

पहाड़ी जिलों की बाद करें तो यहां पर मौसम साफ रहेगा। पाला लोगों की परेशानियां बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने पाले को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें