एक साथ दो जगह की जिम्मेदारी संभाल रहे अफसर
हाल में वन विभाग में अधिकारियों के स्थानांतरण होने से केवल पश्चिम वृत्त के अधीन एक प्रभाग में ही डीएफओ की कमी दूर हो सकी है। तराई पूर्वी वन प्रभाग पद पर तैनात रहे संदीप कुमार बीते दिनों प्रति नियुक्ति पर दूसरे राज्य में चले गए थे। इसके बाद संबंधित डिविजन का कामकाज तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु देख रहे थे, अब डीएफओ हिमांशु का स्थानांतरण तराई केंद्रीय वन प्रभाग से तराई पूर्वी वन प्रभाग में कर दिया गया है।
तराई केंद्रीय वन प्रभाग में बागेश्वर डीएफओ का दायित्व संभाल रहे यूसी तिवारी को भेजा गया है। हल्द्वानी वन प्रभाग में डीएफओ का पद दिसंबर से खाली चल रहा है, यहां का चार्ज डीएफओ चंपावत के पास है। यहां पर किसी भी अधिकारी की तैनाती नहीं हुई है। रामनगर डीएफओ के पास भी दो चार्ज हैं, वे डीएफओ रामनगर के साथ ही उप निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।