फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morning News: कुमाऊं में दिखा तबाही का मंजर, नजारा देख कांप जाएगी रूह; सैलाब बहा ले गया घर की सारी खुशियां

Fri, 12 Jul 2024 08:58 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Kumaon News: हल्द्वानी में गुरुवार की रात भारी बारिश आने से तबाही मच गई। लोगों ने  29 साल में पहली बार देखा ऐसा सैलाब देखा, लोगों के घरों में पानी और मलबा भर गया। नदी- नाले उफान में आने से एक युवक बाइक समेत बह गया। पढ़िए खबरें...
विज्ञापन
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1- बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे कलसिया नाले के उफान पर आने के कारण नाले के किनारे बसी बद्रीपुरा क्षेत्र का आलम यह हो गया कि यहां के सारे घर मलबे और पानी से भर गए और घरों में रखा सारा सामान पानी की भेंट चढ़ गया।

विज्ञापन

हल्द्वानी में तबाही: 29 साल में पहली बार देखा ऐसा सैलाब, मची चीख-पुकार; बारिश ने छीनी खुशियां, देखिए तस्वीरें

2- हल्द्वानी के भारी बारिश से कलसिया और देवखड़ी नाले उफान पर आ गया। जीएसटी भवन काठगोदाम में देवखड़ी नाले में एक युवक बाइक समेत बह गया। 300 मीटर आगे उसकी बाइक मिली। लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।
हल्द्वानी में बारिश से हाहाकार: नाले में बहा बाइक सवार...युवक लापता; कलसिया नाला उफनाने से 30 घर खाली कराए
 

3- पिथौरागढ़ में स्कूल जा रही एक छात्रा को लावारिस कुत्तों के झुंड ने नोचकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पीठ पर किताबों से भरा बस्ता होने पर छात्रा कुत्तों के हमले से बचने के लिए भाग नहीं सकी। इस घटना से छात्रा बेहद डरी हुई है। वहीं पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में तीन महीने में अब तक कुत्तों के काटने के 517 मामले आ चुके हैं।
Pithoragarh: स्कूल जा रही छात्रा को कुत्तों के झुंड ने नोच डाला, पीठ पर भारी बैग होने से नहीं भाग नहीं पाई
 

4- अल्मोड़ा के भैंसियाछाना विकासखंड के नागरखान गांव के 15 और स्याल्दे के कैहड़गांव के 60 से अधिक विद्यार्थी हर रोज उफनाई सुयाल और विनोद नदी को एक-दूसरे का हाथ पकड़कर खतरे के बीच पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं। सिस्टम की अनदेखी से सभी परेशान है।
क्या यही है विकास?: स्कूल जाने के लिए जान का जोखिम, हाथ थाम नदी पार करने को मजबूर छात्र; सिस्टम कर रहा अनदेखी
 
विज्ञापन

5- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सूखाताल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रबंधक निदेशक केएमवीएन, सचिव प्राधिकरण, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, नायब तहसीलदार नैनीताल, सिंचाई विभाग, जल संस्थान आदि विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
PHOTOS: जेब में हाथ और काला चश्मा...कुमाऊं कमिश्नर ने इस नये अंदाज में किया निरीक्षण; देखिए पांच तस्वीरें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें