फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: उत्तराखंड में एक ओर मची तबाही...तो दूसरी तरफ गरमाया हाईकोर्ट का मामला, पढ़ें कुमाऊं की बड़ी खबरें

Thu, 09 May 2024 01:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Kumaon News: सोमेश्वर में पहले आग ने कहर बरपाया, अब बारिश ने डराने का काम किया है। सोमेश्वर में बुधवार की देरशाम बादल फटने से आफत आ गई। वहीं, उत्तराखंड हाइकोर्ट की शिफ्टिंग का मामला एक बार फिर अधर में लटक गया है। एक क्लिक में पाएं सभी खबरें एक साथ...
विज्ञापन
कुमाऊं की 5 बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1- सोमेश्वर में पहले आग ने कहर बरपाया, अब बारिश ने डराने का काम किया है। सोमेश्वर क्षेत्र में बुधवार की देरशाम बादल फटने से आफत आ गई। भारी बारिश से कई मकानों में मलबा घुस गया। अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को जोड़ने वाला अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे बंद हो गया।

विज्ञापन

Cloud Burst: सोमेश्वर में फटा बादल...मची तबाही, भारी बारिश से आफत, मकानों में घुसा मलबा; दरारें भी पड़ीं

2- उत्तराखंड हाइकोर्ट की शिफ्टिंग का मामला एक बार फिर अधर में लटक गया है। मुख्य न्यायाधीश ने गौलापार को इसके लिए अनुपयुक्त बताते हुए अधिवक्ताओं से नए सिरे से इसके लिए स्थान सुझाने को कहा है।
Uttarakhand: हाईकोर्ट शिफ्ट हुआ तो कुमाऊं के पास क्या बचेगा? जानिए क्यों नाराज हैं लोग; ये है वजह

3- अल्मोड़ा में अचानक बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को जहां राहत मिली वहीं कई जगह जंगलों की आग भी बुझ गई।
Uttarakhand Weather: आसमान से बरसा पानी...तो धरती पर शांत हुई आग, अल्मोड़ा में झमाझम बारिश; तापमान लुढ़का
 

4- गौलापार में हाईकोर्ट शिफ्ट को लेकर प्रशासन की प्रक्रिया जारी है। जिला प्रशासन हाईकोर्ट के लिए वन भूमि हस्तांतरण की तैयारियों को लेकर जुटा रहा। सूत्र बताते हैं कि प्रशासन हाईकोर्ट बनाने के लिए वन भूमि हस्तांतरण के लिए इसी सप्ताह आवेदन कर सकता है। 
Uttarakhand: हाईकोर्ट शिफ्ट को लेकर असमंजस बरकरार, जल्द वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव ऑनलाइन हो सकता है अपडेट
 
विज्ञापन

5- उत्तराखंड के बागेश्वर में देर रात हुई बारिश से कपकोट में जबरदस्त तबाही देखने को मिली है। बारिश से जिला मुख्यालय के मंडलसेरा में कुंती नाला उफान पर आ गया। नाला उफान में आने से रातभर लोग दहशत में रहे। 
Bageshwar Weather: भारी बारिश के बाद तबाही का मंजर, पानी और कीचड़ से घिरे घर...उफान पर नाला; दहशत में लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें