हल्द्वानी। उत्तराखंड वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थान की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए रविवार को 24 लोगों को उत्तराखंड आइकॉन अवार्ड दिया गया।
इससे पहले मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, आईएएस में चयनित रुद्रपुर की वरुणा अग्रवाल और संस्थान के निदेशक आयुष गुप्ता ने उत्तराखंड आइकॉन अवार्ड 2021 की स्मारिका का विमोचन किया। रितिका भट्टा, कीर्ति रंजन, वंदना शर्मा, दीपा शर्मा, रिया फुलारा आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन महिमा कालरा और डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने किया। इस मौके पर डॉ. श्रद्धा प्रधान सयाना, निशुल अग्रवाल, गगन बंसल, पीडी अग्रवाल, उदित गुप्ता, राजेंद्र पांडे, आशीष अग्रवाल, पंकज, शुभम, अक्षत, अनीता, स्नेहा अग्रवाल, प्रतिभा, राखी अग्रवाल, रिचा शुक्ला मौजूद रहीं।
इन्हें मिला अवार्ड
दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी, यूओयू में वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के निदेशक डॉ. आरसी मिश्रा, मुकेश बेलवाल, राजीव अग्रवाल, पंडित महेश चंद जोशी, वंदना शर्मा, सुरेश चंद्र पंत, दीपा पांडे, प्रो. गगन बंसल, गौरी मिश्रा, प्रकाश चंद उपाध्याय, नरेंद्र सिंह मेहरा, हरविंदर सिंह चुग, सौरभ जोशी, महिमा कालरा, उद्योगपति प्रमोद गोयल, अभिषेक मित्तल, हेमंत गोनिया, मधुकर श्रत्रिय, डॉ. नीरज वार्ष्णेय, रेनू धारीयाल, दिनेश सिंह, हृदयेश कुमार आर्य।