फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल, लालकुआं में अर्बन पीएचसी खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी और लालकुआं नगर पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए नगर निगम सभागार में स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन समेत अन्य विभागों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग ने 15 वें वित्त आयोग के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के संबंध में बताया है। तय हुआ कि नैनीताल और लालकुआं में अर्बन पीएचसी खोली जाएगी। इसके अलावा जनपद में हल्द्वानी, रामनगर समेत अन्य जगहों पर वेलनेस सेंटर खोलने की योजना है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 50 हजार की आबादी पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का मानक है, इसके लिए नैनीताल और लालकुआं का चयन किया गया है। वर्तमान में पांच शहरी पीएचसी जिले में संचालित हो रहे हैं। जिले में दमुवाढूंगा, गौजाजाली, बमौरी, जज फार्म, कमलुवागांजा, बमौरी, देवलचौड़ और लालकुआं क्षेत्र समेत 12 जगहों पर वेलनेस सेंटर खोलने की योजना है।
सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि वित्त आयोग से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए 11 करोड़ की राशि मिलेगी। इसके लिए जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों से फीड बैक लिया गया है। इस दौरान मेयर जोगेंद्र रौतेला, लालकुआं पंचायत अध्यक्ष लालचंद, ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत, डॉ. मनोज कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सुझाव और प्रस्ताव बैठक में आए
- प्रत्येक हेल्थ वेलनेस सेंटर में मेडिकल आफिसर की तैनाती की जाएगी
- प्रत्येक वेलनेस सेंटर को 108 एंबुलेंस से जोड़नेए
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में एक्स-रे मशीन लगाने
- शहरी पीएचसी बनभूलपुरा में आधुनिक चिकित्सीय लैब बजट आवंटित किया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें