उत्तराखंड में अरविंद केजरीवाल की रोजगार गारंटी को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कर्नल रिटा. अजय कोठियाल ने आज शनिवार को रोजगार गारंटी यात्रा की शुरुआत कर दी है।
उत्तराखंड: देवभूमि से केजरीवाल की दहाड़, बेरोजगारी पर वार कर तिरंगा यात्रा में हुए शामिल, जुटी भारी भीड़, तस्वीरें
25 सितंबर से तीन अक्तूबर तक चलेगी रोजगार गारंटी यात्रा
आम आदमी पार्टी सभी 70 विधानसभाओं में रोजगार गारंटी यात्रा निकालेगी। इस यात्रा के दौरान 300 नुक्कड़ सभा, 70 जनसभाएं और हर दिन रोड शो होगा। बताया कि पहले चरण में नौ विधानसभाओं में 25 सितंबर से तीन अक्तूबर तक रोजगार गारंटी यात्रा चलेगी।
25 सितंबर को नैनीताल, 26 को भीमताल, 27 को रानीखेत, 28 को सल्ट, 29 को द्वारहाट, 30 को सोमेश्वर, 1 अक्तूबर को अल्मोड़ा, 2 को कपकोट और 3 को बागेश्वर विधानसभा में रोजगार गारंटी यात्रा निकाली जाएगी।