फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों ने बूट पालिश कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे के डिवाइडर पर बैठ बूट पॉलिश कर विरोध जताते एचपी कंपनी के श्रमिक। ?
विज्ञापन
हल्द्वानी। एचपी इंडिया कंपनी से निकाले गए बेरोजगारों ने तिकोनिया में डिवाइडर पर बैठकर बूट पालिश किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी आवाज नहीं सुन रही है।
विज्ञापन

81 दिनों से तिकोनिया में धरना दे रहे श्रमिकों ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उनका कहना था कि कंपनी लगातार लाभ में चल रही थी। इसके बावजूद उनके भविष्य से खिलवाड़ किया गया। मुख्यमंत्री से गुहार के बावजूद उनकी नहीं सुनी जा रही है। एचपी मजदूर संघ के अध्यक्ष विनीत कपिल, महामंत्री भवान सिंह ने कहा कि अब कालाढूंगी विधायक और कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश, वंदेमातरम ग्रुप के शैलेंद्र दानू, नर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जय गंगा सिंह ने भी बेरोजगारों को समर्थन दिया है। इस मौके पर धीरेंद्र मेहरा, विनोद सुयाल, कमल, उमेश बचकेती आदि मौजूद थे। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें