फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बनभूलपुरा के दो युवक नशे के 21 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसओजी की टीम ने बनभूलपुरा थाने की पुलिस के साथ मिलकर दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से नशे के 21 इंजेक्शन बरामद हुए। दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसओजी लंबे समय से दोनों युवकों के गतिविधियों पर नजर रख रही थी। अब सटीक जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को थाना क्षेत्र के सरताज मैरिज हॉल के पीछे स्थित मलिक के बागीचा से दोनों को दबोच लिया। इनमें से एक मुकीम उर्फ मामू वहीं का रहने वाला है, जबकि दूसरा रियासत निवासी इन्द्रानगर ठोकर का है। दोनों के पास से 21 नशीले इंजेक्शन मिले। दोनों के खिलाफ एसओजी ने मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि घर का खर्च चलाने के लिए उन्होंने इंजेक्शन बेचना शुरू किया। ये इंजेक्शन उन्हें नूरी मस्जिद के निकट के रहने वाले अकरम ने उपलब्ध कराए थे। एसओजी प्रभारी संजीत राठौर ने बताया कि अकरम की तलाश में भी पुलिस टीम जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें