फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो नलकूप खराब, पानी के लिए भटक रहे लोग

Sun, 14 Jan 2024 01:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सर्दी में भी नलकूप खराब होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शिवाशीष और देवला तल्ला के नलकूप खराब रहने से शनिवार को भी पांच हजार की आबादी पानी के लिए परेशान रही। वहीं लोहरियासाल, हिम्मतपुर, दमुवाढूंंगा, सांई मंदिर समेत फतेहपुर में भी आपूर्ति नहीं हो पाई। इससे लोगों को दूर-दराज से पानी का इंतजाम करना पड़ा। हालांकि जल संस्थान का दावा है कि नौ टैंकरों से पानी बांटा गया।
विज्ञापन


दो नलकूप रखराब रहने और पेयजल लाइनों में लीकेज से सर्दी में भी पानी के लिए लोग परेशान रहे। पेयजल किल्लत वाले इलाकों में परेशान लोगों ने विभाग की ओर से नलकूपों की मरम्मत में लग रहे समय को लेकर नाराजगी जताई। इधर मंगल पड़ाव के पास पेयजल लाइन में लीकेज होने से बरेली रोड पर कई कॉलोनियों में पानी नहीं पहुंच सका जिसके बाद शनिवार को जल संस्थान की ओर से बरेली रोड पर पेयजल लाइन की मरम्मत की गई। इस बीच करीब डेढ़ हजार लोगों को पानी नहीं मिल पाया। एई रविंद्र कुमार ने बताया कि बरेली रोड पर पानी की लाइन में लीकेज की दिक्कत आ रही थी जिसे ठीक किया जा रहा है। जल्द ही इसे पूरा कर पानी की आपूर्ति सुचारु की जा सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें