फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्द्वानी में लगा जाम, एसएसपी भी फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जाम में जब एसएसपी फंस रहे हैं तो आम आदमी को पुलिस कैसे राहत देगी। जी हां, होली ग्राउंड के पास मुख्य पेयजल लाइन काम होने के कारण पुलिस ने रूट डायवर्ट किया था। इसके चलते हल्द्वानी में जाम लगा रहा। कई एंबुलेंस फंस गईं। उधर नगर निगम के सामने एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा भी जाम से जूझते दिखे।
विज्ञापन


होली ग्राउंड से थोड़ा आगे मुख्य पेयजल लाइन टूट गई थी। शनिवार को जल संस्थान मरम्मत कर रहा था। इस कारण सड़क खोदी गई थी। पुलिस ने मंगलपड़ाव से रूट डायवर्ट किया था। एक साइड ही दोनों रूट का ट्रैफिक डिवाइडर के दूसरे साइड डाला गया था। इस कारण अब्दुला बिल्डिंग से तिकोनिया तक जाम लगा रहा। नैनीताल रोड से आने वाले ट्रैफिक को पुलिस ने नैनीताल डिस्टि्रक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के पास रूट को डायवर्ट किया था। इस कारण यहां भी जाम लगा रहा। जाम में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा की कार भी फंसी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें