फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुर्घटनाओं में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। कालाढूंगी थाना क्षेत्र में एक महिला पर लावारिस सांड़ ने हमला बोल दिया। बुरी तरह से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कमोला के भीमपुरी गांव निवासी दयाल चंद्र पुत्र किशन राम की गोशाला में एक लावारिस सांड़ घुस आया, जिसे दयाल चंद्र की पत्नी दीपा देवी ने भगाने की कोशिश की तो सांड़ ने उस पर ही हमला कर दिया। इस घटना में दीपा बुरी तरह से घायल हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दीपा को अस्पताल पहुंचाया, जहां अधिक खून बहने से उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अनिल ने बताया कि दीपा के तीन छोटे बच्चे हैं। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।
सड़क हादसे में बहन की मौत, भाई घायल
कालाढूंगी। नैनीताल से लौटते समय एक बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में बाइक सवार बहन की मौत हो गई, जबकि भाई घायल हो गया।
मूसाबंगर कोटाबाग निवासी कमल बुधलाकोटी के पुत्र विजय और पुत्री आकांक्षा (21) भवाली निवासी बड़ी बहन के घर से लौट रहे थे। नैनीताल मार्ग पर घटगड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। राहगीरों ने दोनों को घायल अवस्था में हायर सेंटर भेजा, जहां गंभीर रूप से घायल बीएससी की छात्रा आकांक्षा ने दम तोड़ दिया। कमल बुधलाकोटी की कालाढूंगी में आभूषण की दुकान है, इस घटना पर कालाढूंगी व्यापारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें