फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: हल्द्वानी में ट्रक के खाई में गिरने के बाद धधकी आग, जलने लगा जंगल; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Wed, 01 May 2024 06:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में अनियंत्रित ट्रक गौलापुल के पास सड़क किनारे खोदी खाई में गिर गया। इससे ट्रक में आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। इससे जंगल में भी आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया।

 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में एक ट्रक में अचानक आग लग गई। अनियंत्रित ट्रक गौलापुल के पास सड़क किनारे खोदी खाई में गिर गया। चालक ने कूदकर जान बचाई। इससे जंगल में भी आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया।

बरेली उत्तर प्रदेश निवासी सत्यवीर सिंह ने बताया कि यूपी 25 सीटी 6130 नंबर का 18 टायरा ट्रक है। 30 अप्रैल को बरेली निवासी चालक रवि स्टोन क्रशर से रेता लेने जा रहा था। सुबह करीब पौने चार बजे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से गौला पुल की ओर जाते वक्त अचानक ट्रक की केबिन में आग लग गई। इससे ट्रक बंद हो गया। ट्रक काबू नहीं हुआ तो चालक धधकते ट्रक से नीचे कूद गया और ट्रक गौलापुल के पास सड़क किनारे खोदी गई खाई में गिर गया। जलते ट्रक की वजह से जंगल में भी आग लग गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: पेयजल समस्या...हाथों में खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल के एलएफएम अर्जुन सिंह नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद ट्रक और जंगल में फैल रही आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें