फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता: पिता गार्ड और बेटी इंटर में बनी प्रदेश टॉपर...इंजीनियर बनना चाहती हैं कंचन जोशी; 488 अंक प्राप्त किए

Wed, 01 May 2024 12:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Uttarakhand Board Result: उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में हल्द्वानी की कंचन जोशी ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान पाने में सफलता पाई है।
विज्ञापन
कंचन जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में हल्द्वानी की कंचन जोशी ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान पाने में सफलता पाई है। कुसुमखेड़ा निवासी कंचन जोशी हरगोविंद सुयाल एसवीएम इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। कंचन वर्तमान में जेईई एडवांस की तैयारी कर रहीं हैं। उनका सपना इंजीनियर बनना है। कंचन के पिता धर्मेंद्र जोशी खेती-किसानी के साथ सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं जबकि मां खष्टी जोशी गृहिणी हैं। कंचन ने दसवीं में 92.2 अंक पाए थे।

रोजाना एक से दो घंटे की पढ़ाई

विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में कंचन ने बताया कि स्कूल और ट्यूशन जाने के साथ ही घर पर एक से दो घंटे पढ़ाई की। कंचन को संगीत, नृत्य और मेहंदी लगाने जैसे रचनात्मक कार्यों पसंद हैं। कंचन ने कहा कि वह नियमित पढ़ाई करती हैं और परीक्षा में अपना शत प्रतिशत देने की कोशिश की। गुरुजनों और माता-पिता के मोटिवेशन से उन्हें बेहतर अंक लाने में मदद मिली। कहा कि वह खुद का मोबाइल नहीं रखती हैं। जरूरत पर घर में मौजूद फोन इस्तेमाल करती हूं।

ये पढ़ें- Uttarakhand Board Toppers: पिता चलाते हैं परचून की दुकान, बेटे ने किया टॉप; हर्षित ने सुनाई सफलता की कहानी

 

मूल मंत्र: मेहनत का कोई विकल्प नहीं

विज्ञापन

कंचन ने युवाओं को संदेश दिया है कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। प्रेशर लेकर पढ़ाई न करें। मनोरंजन के जरिये माइंड को फ्रेश रखें। बढ़िया तैयारी के लिए दिमाग का तंदुरुस्त होना जरूरी है। कंचन की मां खष्टी जोशी ने बताया कि हाईस्कूल में उम्मीद से कम नंबर आने के बाद से बेटी ने पढ़ाई में खूब मेहनत की और लगन से प्रदेश में टॉप कर नाम रोशन किया है।

किस विषय में कितने अंक

विज्ञापन

गणित-100
अंग्रेजी-99 
रसायन विज्ञान- 99
भौतिक विज्ञान -98
हिंदी -94

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें