फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन और शांति की थीम पर ट्रैकिंग, 100 से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा

Sat, 28 Sep 2024 10:27 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन व शांति की थीम पर ट्रैकिंग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
ट्रैकिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन व शांति की थीम पर ट्रैकिंग का आयोजन किया गया। नैनीताल टांकी बैंड से कैंची तक 14 किमी ट्रैक पर 100 से ज्यादा लोगों ने ट्रैकिंग की।

जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ पर्यटन पर आधारित एक किताब का विमोचन किया गया। इसके बाद जिला पर्यटन अधिकारी और होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर ट्रैकिंग दल को रवाना किया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- ओवरहेड टैंक के लिए खोदा गया गड्ढा: बरसात का पानी भरने से लोगों की उड़ी नींद, डर से रातभर जागते रहे लोग

ट्रैक में नैनीताल के एनसीसी, एनएसएस व अन्य छात्रों ने प्रतिभाग किया। नए पैदल ट्रैक बनने से पर्यटकों को इससे जोड़ा जा सकेगा जिससे सड़कों पर भी यातायात कम होगा। वहां होटल एसोसिएशन के सचिव वेद साह, सीपी भट्ट, स्नेह छाबड़ा, कमल जगाती, शैलेंद्र शाह, एनसीसी, पॉलिटेक्निक, एनएसएस और अन्य संस्थानों के प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें