फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Route Diverted: यूकेडी की तांडव रैली के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया डायवर्जन, इन रास्तों पर जाएं

Sat, 21 Dec 2024 10:11 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

यूकेडी मूल निवास और भू-कानून के लिए हल्द्वानी शहर में शनिवार को तांडव रैली निकालेगा। लोगों को यातायात असुविधा से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान किया है। जिस क्षेत्र से रैली गुजरेगी, उसी अनुसार वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) मूल निवास और भू-कानून के लिए शहर में शुक्रवार को तांडव रैली निकालेगा। लोगों को यातायात असुविधा से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान किया है। जिस क्षेत्र से रैली गुजरेगी, उसी अनुसार वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान स्टेडियम रोड और ओके होटल से संचालित होने वाले ऑटो और टैंपो बर्फ वाली गली से संचालित होंगे।

जब रैली कुसुमखेड़ा तिराहा से लालडांठ तिराहा के बीच निकलेगी-

1- कालाढूंगी रोड से शहर आने वाले वाहन-

विज्ञापन

लामाचौड़ चौराहा से डायवर्ट होकर कठघरिया होते हुए ऊंचापुल से चौंफला चौराहा होते हुए चंबलपुल से पनचक्की तिराहा होते हुए हाइडिल तिराहा से जाएंगे।

2- कमलुवागंजा रोड से आने वाले वाहन-
हनुमान मंदिर तिराहा से डायवर्ट होकर ऊंचापुल तिराहा से चौफला चौराहा होते हुए चंबलपुल से हाइडिल तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

3- कालाढूंगी रोड से शहर आने वाले वाहन-

विज्ञापन

वाहन लालडांठ तिराहा से डायवर्ट होकर चंबलपुल होते हुए पंचक्की तिराहा से हाइडिल तिराहा होते हुए जाएंगे।

4- रैली मुखानी चौराहा से जेल रोड तिराहा के बीच-
मुखानी चौराहा से जेल रोड तिराहा की ओर आने वाले वाहन मुखानी चौराहा से डायवर्ट होकर नहर कवरिंग रोड काठगोदाम और धान मिल रोड की ओर जाएंगे।

5- रैली जेल रोड तिराहा से कालाढूंगी तिराहा के बीच-

  • कालाढूंगी तिराहा की ओर आने वाले वाहन डायवर्ट होकर नवाबी रोड और मुखानी चौराहा की ओर जाएंगे।
  • नैनीताल बैंक तिराहा से अर्बन बैंक तिराहा की ओर आने वाले वाहन नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर सीधे रोडवेज चौराहा की ओर जाएंगे।

6- रैली कालाढूंगी तिराहा से ओके होटल तिराहा के बीच-
बरेली रोड और रामपुर रोड से आने वाले वाहनों को सिंधी चौराहा और सिटी चौराहा पर रोका जाएगा। जब रैली का पिछला भाग कालाढूंगी तिराहा पास करेगा, तब वाहन कालाढूंगी तिराहा से डायवर्ट होकर अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा होते हुए भेजे जाएंगे।

यहां वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा

विज्ञापन

रोडवेज चौराहा से बर्फ वाली गली की ओर और ओके होटल तिराहा से कमिश्नर आवास की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें