फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिनदहाड़े तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

Sat, 21 Dec 2024 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के चौनीखेत के आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। चौनीखेत निवासी अनूप सिंह जीना ने बताया कि खीनापानी, सिंगोली और कुलगाड़ के आसपास के क्षेत्रों में कुछ दिनों से दिनदहाड़े आबादी क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने से लोग शाम होते ही घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। हालांकि वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए चौनीखेत में पिंजरा और ट्रैप कमरे लगाए हैं। साथ ही विभागीय टीम की ओर से आसपास के क्षेत्रों में गश्त भी की जा रही है।
विज्ञापन

ओखलकांडा में भालू के हमले से युवक घायल

धानाचूली (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पटरानी कौंता में शुक्रवार दोपहर बकरियां चराते समय भालू के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। समाजसेवी आन सिंह मटियाली ने बताया कि शुक्रवार दोपहर गणेश सिंह बिष्ट पुत्र हिम्मत सिंह बकरी चराने गए थे। इस दौरान एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। गणेश के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पत्थर मारकर और हल्ला मचाकर भालू को भगाया। घायल गणेश को हल्द्वानी बेस अस्पताल पहुंचाया गया। भालू के हमले से गणेश के हाथ और पैर में जख्म आए हैं। मटियाली ने पीड़ित को वन विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें