फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात प्लान जारी: नैनीताल में शनिवार-रविवार को रहता है भयंकर जाम, जानें नया रूट; यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Sat, 22 Jun 2024 10:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

वीकेंड पर हल्द्वानी शहर से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले सभी पर्यटकों, आम लोगों और वाहन चालकों के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है।
विज्ञापन
यातायात प्लान जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीकेंड पर हल्द्वानी शहर से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले सभी पर्यटकों, आम लोगों और वाहन चालकों के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक वर्जित रहेगा। यातायात के दबाव को देखते हुए आवश्यकतानुसार समय घटाया-बढ़ाया जा सकता है।

जारी रूट प्लान के तहत बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होते हुए नरीमन तिराहे से जाएंगे। रामपुर रोड से नैनीताल जाने वाले वाहन पंचायतघर तिराहे से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड से हनुमान मंदिर होते हुए कालाढूंगी बाईपास रोड से बाया कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे। रामपुर रोड से भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नरीमन तिराहे से गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Accident: अल्मोड़ा में सल्ट के पास गहरी खाई में गिरी कार, पांच महीने के मासूम की मौत; मां, नानी समेत तीन घायल

इसी तरह कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊंचापुल, लालडांठ तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नरीमन तिराहे से जाएंगे। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि जरूरत के हिसाब से व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा सकता है। ड्यूटी में कहीं भी लापरवाही या कमी पाई जाती है तो संबंधित कार्मिक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें