हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट और भाजपा नेता के आश्वासन के बाद शुक्रवार को मंडी के व्यापारियों ने दोबारा दुकानें खोलीं। तीन दिन के धरना-प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को मंडी परिसर की सभी दुकानें सुचारू रूप से संचालित हुई हैं।
हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट और भाजपा नेता के आश्वासन के बाद शुक्रवार को मंडी के व्यापारियों ने दोबारा दुकानें खोलीं। तीन दिन के धरना-प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को मंडी परिसर की सभी दुकानें सुचारू रूप से संचालित हुई हैं। इसके चलते आम लोगों समेत किसानों को राहत मिली हैं। पहाड़ों के लिए भी सब्जी की सप्लाई शुरू हो गई है। हालांकि मंडी में माल की सप्लाई कम आने से और दिनों की तुलना में कारोबार हल्का रहा था। मंडी में माल कम आने के चलते कुछ सब्जियों के रेटों में भी अंतर आया है ।
विज्ञापन
बोले व्यापारी
एक दिन मंडी बंद होने से कारोबार बहुत कॉफी प्रभावित रहा। मंडी के खुलने के बाद लोकल की खरीदारी रोजाना की तरह सामान्य रही। माल कम होने से पहाड़ों और दूर क्षेत्रों के लिए होने वाली सप्लाई कम थी। - प्रदीप भंडारी, आढ़ती व्यापारी मंडी
मंडी खुलने के बाद पहले दिन सप्लाई और दिनों की तुलना में कम आई थी। इसके चलते टमाटर, शिमला और हरी सब्जियों समेत कुछ दामों में बढ़ोतरी हुई थी। माल की सप्लाई शुरू होते ही सब्जी के दाम कम हो जाएंगे। - भुवन चंद्र बुधलाकोटी, आढ़ती व्यापारी मंडी
बृहस्पतिवार को व्यापारियों की हड़ताल देर से खत्म हुई थी। ज्यादातर किसानों और लोगों को इसकी समय पर जानकारी नहीं मिली। इसके चलते कारोबार हल्का रहा। मंडी से पहाड़ों में होने वाली सब्जी की सप्लाई भी कम रही। यदि रोजाना 50 से 60 ट्रक माल आता है तो आज मंडी में केवल पांच से छह ट्रक माल ही पहुंचा है। रविवार से कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। - कैलाश जोशी, अध्यक्ष, आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन