रामनगर में एक पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पर्यटक रामनगर में एक होटल में ग्रुप के अन्य साथियों के साथ पहुंचा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संदिग्ध परिस्थितियों में एक पर्यटक की मौत हो गई। पर्यटक रामनगर में एक होटल में ग्रुप के अन्य साथियों के साथ पहुंचा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सुनील त्यागी (57) पुत्र भगीरथ दत्त निवासी खरखौदा कस्बा मेरठ, यूपी बायर ग्रुप में काम करते थे। ग्रुप की बैठक रामनगर के काशीपुर रोड स्थित एक होटल में होनी थी। एसआई मनोज अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह होटल के कमरे में मृत मिले।
इसी होटल में ही बायर ग्रुप के अन्य 96 लोग भी आए थे, जिनकी बैठक होनी थी। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि सरकारी अस्पताल में मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।