फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंची धाम में जुटाएंगे पर्यटन और बुनियादी सुविधाएं : सीएम

विज्ञापन
नैनीताल के पंत पार्क में अभिवादन करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के लिए बुधवार को कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कैंची धाम में पर्यटन और आधारभूत सुविधाएं जुटाने, कैंची से पाडली तक बाईपास सड़क बनाने, नैनीताल में प्लाजा हाट बाजार बनाने, नैनीझील के चारों ओर बिजली लाइनों को भूमिगत करने, बलियानाले का ट्रीटमेंट कराने और ठंडी सड़क पर हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए सुरक्षात्मक उपाय कराने और मल्ला निगलाट से गैरखाल तक दो किमी रोड बनाने की घोषणाएं कीं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी हर घोषणा का शासनादेश जारी होगा। जिस योजना का शिलान्यास होगा, उसका लोकार्पण भी होगा। एक भी घोषणा हवा हवाई नहीं होगी। दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे सीएम ने बुधवार को पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए 10601.46 लाख रुपये लागत की 66 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
सीएम ने कहा कि अधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक अनिवार्य रूप से जनसमस्याएं सुननीं होंगी। समस्याओं के निस्तारण के लिए भी फार्मेट तय किया गया है। पहले समस्या का सरलीकरण फिर समाधान और तब निस्तारण होगा।
विज्ञापन

सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
नैनीताल। नैनीताल पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण पर्यटन और यात्रा सीजन पर पड़े प्रभाव को देखते ही सरकार ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए दो सौ करोड़ का पैकेज दिया है। आजीविका क्षेत्र से जुडे़ स्वयं सहायता समूहों, महिला मंगल दलों समेत क्लस्टर के आधार पर आजीविका चलाने वालों के लिए 119 करोड़ का पैकेज, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने वाले के लिए 205 करोड़ प्रोत्साहन पैकेज जारी किया गया है।
नैनीताल के पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, विधायक संजीव आर्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे, प्रदीप जनौटी और कमल नयन जोशी ने किया।
युवाओं पर रहा है खास फोकस
नैनीताल। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के चलते सरकारी सेवा में अधिकतम आयु पूरी कर चुके प्रतिभागियों को और मौका देने के लिए एक साल की छूट दी गई है। संघ लोक सेवा आयोग, सीडीएस और एनडीए की परीक्षा में प्री परीक्षा पास करने वाले प्रदेश के युवाओं तो सरकार 50 हजार की सहायता राशि देगी। खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नई खेल नीति बनाई गई है। रायपुर में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय और ऊधमसिंह नगर में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जाएगी। कक्षा 9 से 12 तक बच्चों के साथ ही डिग्री कॉलेज के एक लाख छात्र-छात्राओं को टेबलेट बांटे जाएंगे। सभी विद्यालयों में छात्राओं के लिए अलग से शौचालय बनाए जाएंगे। प्रदेश में आठ नए महाविद्यालय खोलने और सात को उच्चीकृत करने की भी योजना है। स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें