फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबित पात्रा को कॉर्बेट पार्क में दिखा बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा दो दिवसीय भ्रमण पर कॉर्बेट पार्क पहुंचे हैं। कॉर्बेट पार्क पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता का विधायक प्रतिनिधि ने स्वागत किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कार्बेट पार्क में बाघ देखा। विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा दो दिवसीय भ्रमण पर कॉर्बेट पार्क पहुंचे हैं। कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन में वह रात्रि विश्राम करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता को ढिकाला भ्रमण के दौरान बाघ और सांभर रोड पर दिखाई दिए।
विज्ञापन

संबित ने गर्जिया मंदिर में भी दर्शन किए। केंद्रीय पर्यटन परिषद के सदस्य के तौर पर कहा कि जहां प्रधानमंत्री पहुंचे थे, उसको मोदी ट्रेल के रूप में विकसित किया जाएगा। उसे मोदी ट्रेल के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें