कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। अचानक आग लगने से तीन लोग जिंदा जल गए (Diwali 2023)। इस दौरान कई गाड़ियां (छोटा हाथी) भी आग में जलकर खाक हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हल्द्वानी नवाबी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से तीन लोग जिंदा जल गए। इस दौरान कई गाड़ियां (छोटा हाथी) भी आग में जलकर खाक हो गए। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि दीवाली की रात रॉकेट की चिंगारी के चलते आग लगी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आग दीवाली की देर रात करीब 11: 30 बजे लगी। इस दौरान लाखों का नुकसान हुआ है। आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती देख फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे 12 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।