फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: दिवाली की खुशी मातम में बदली, रॉकेट की चिंगारी से गोदाम में लगी भीषण आग, तीन लोग जिंदा जले

Mon, 13 Nov 2023 08:57 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। अचानक आग लगने से तीन लोग जिंदा जल गए (Diwali 2023)। इस दौरान कई गाड़ियां (छोटा हाथी) भी आग में जलकर खाक हो गई। 
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी नवाबी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से तीन लोग जिंदा जल गए। इस दौरान कई गाड़ियां (छोटा हाथी) भी आग में जलकर खाक हो गए। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि दीवाली की रात रॉकेट की चिंगारी के चलते आग लगी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आग दीवाली की देर रात करीब 11: 30 बजे लगी। इस दौरान लाखों का नुकसान हुआ है। आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती देख फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे 12 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।
विज्ञापन


वहीं, मरने वालों में एक पहाड़पानी व दो मालधन चौड़ रामनगर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें