फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बेटे की जमानत के लिए पति की बीमारी का फर्जी प्रमाण पत्र बनाया

Sun, 14 Jan 2024 01:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। एनडीपीएस मामले में जेल में बंद पुत्र की जमानत के लिए महिला ने अपने पति की फर्जी मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी। कोर्ट के निर्देशों पर पुलिस ने पड़ताल की तो रिपोर्ट फर्जी निकली। पुलिस ने झूठे दस्तावेज पेश करने के आरोप में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के न्यायिक रजिस्ट्रार की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा कि एनडीपीएस मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे रामनगर निवासी विजय विश्वास की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। इसमें अल्पकालीन जमानत के लिए पिता की बीमारी को आधार बनाया गया था। आवेदक की मां कृष्णा विश्वास की ओर से हलफनामा देते हुए डाॅ. सुशीला तिवारी अस्पताल का पंजीकरण कार्ड संलग्न कराया गया। पंजीकरण कार्ड में संदेह होने पर बनभूलपुरा के एसआई ने मामले की जांच की। इसमें संबंधित रिकॉर्ड अस्पताल की पंजिका में अंकित हीं नहीं मिला। इस पर कृष्णा विश्वास के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 468 व 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें