फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
रामनगर कोतवाली में महिला के साथ पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार को पति के खिलाफ तीन तलाक देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित महिला के साथ राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो भी कोतवाली पहुंचीं थीं।
विज्ञापन

गांव पूछड़ी निवासी गुलिस्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पिछले दिनों उसके शौहर गुलफाम ने उसे घर से निकाल दिया। गुलिस्ता का आरोप है कि गुलफाम ने दहेज नहीं लाने पर उसे तीन तलाक दिया है। गुलिस्ता के साथ कोतवाली पहुंचीं सायरा बानो ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि गुलिस्ता की तहरीर पर उसके पति गुलफाम के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें