रामनगर के किसान दिल्ली में भाकियू अध्यक्ष राकेश टिकैत के साथ।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। भारतीय किसान संघ के बैनर तले रामनगर के किसान दिल्ली पहुंच गए।
रामनगर से संघ के अध्यक्ष दीवान कटारिया ने बताया कि दिल्ली में भाकियू के अध्यक्ष राकेश टिकैत के साथ अपनी मांगों को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। दिल्ली पहुंचे किसानों में रमनदीप सिंह, इकबाल सिंह, अरुण भाटिया, टेकचंद, सुखवीर सिंह, हरप्रीत हैप्पी, लेखजीत सिंह, अमन रंधावा, मिंटू सिंह, निर्मल सिंह आदि रहे। संवाद