फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस साल बाद दिखा दुर्लभ येलो बैंडेड करैत सांप, ढिकुली के एक होटल से सर्प विशेषज्ञ ने पकड़ा, बाद में सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ढिकुली के एक रिजॉर्ट से सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप ने दुर्लभ येलो बैंडेड करैत सांप पकड़ा। इस प्रजाति का सांप 30 साल बाद रामनगर क्षेत्र में दिखाई दिया है। सर्प विशेषज्ञ कश्यप ने बाद में उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन

सर्प विशेषज्ञ कश्यप के अनुसार, येलो बैंडेड करैत सांप विषैला है, जो जैव विविधता में अपना योगदान देता है। साथ ही सांपों की संख्या को नियंत्रित रखता है और यह छोटे सांपों को खाता है। इसके डंसने से मृत्यु निश्चित है। यह सांप रात में ही बाहर निकलता है और दिन में छुपा रहता है। इसके शरीर पर काले और पीले पट्टे (बैंड) बने होते हैं। बताया कि इस करैत सांप के बदन पर 33 पट्टियां काली और 33 पट्टियां पीली हैं। 13वीं काली पट्टी सिर्फ बायीं तरफ ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें