फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने व्यापारी के घर पर हाथ साफ किया

विज्ञापन
रामनगर में व्यापारी के मकान में हुई चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। गांव बैड़ाझाल में चोरों ने व्यापारी के बंद मकान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों जेवरात सहित नकदी ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। व्यापारी परिवार सहित ससुराल गया था।
विज्ञापन

व्यापारी प्रदीप खाती पुत्र मोहन खाती बैड़ाझाल में रहते हैं। वह शुक्रवार को मकान बंद कर परिवार सहित अपने ससुराल सोनी बिनसर चले गए। शनिवार दोपहर उनके पड़ोसी ने मकान का गेट खुला होने की सूचना दी। मकान खुला देख व्यापारी प्रदीप ने अपने भाई दीपक खाती को मौके पर भेजा। घर के अंदर सामान बिखरा देख दीपक के होश उड़ गए। घर में रखी अलमारी के ताले टूटे थे। दीपक ने बताया कि भाई बृहस्पतिवार को पहाड़ से पेमेंट लेकर आया था, जो घर पर रखी थी। चोर नकदी और लाखों के जेवरात ले गए।
चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। चोरों ने पड़ोस में एक अन्य मकान में भी सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन घर के सदस्यों के जागने पर भाग निकले। कोतवाल ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मकान में कितने की चोरी हुई है, यह तो व्यापारी के आने पर ही पता चलेगा। पुलिस आसपास के मकानों में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें